रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी, करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब वे श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित इस कॉम्प्लेक्स में साईकस जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं।

लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे अंदर फंसी ऋचा शर्मा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था। इन परिस्थितियों में उनकी घबराहट बढ़ गई और तबीयत भी बिगड़ने लगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी फोन कर करेंसी टावर में बिजली और पावर बैकअप की स्थिति की जानकारी ली।

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि बाहर आने के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगा। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी चिंतित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करेंसी टावर में लिफ्ट फंसने की यह पहली घटना नहीं है। सातवीं मंजिल पर संचालित साईकस जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिनमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। इसके बावजूद लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

नियमों के अनुसार, ऐसे बड़े कॉम्प्लेक्स में पावर बैकअप, इमरजेंसी लाइट, अलार्म सिस्टम और हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य होते हैं। लेकिन करेंसी टावर में इन सुविधाओं का अभाव साफ नजर आया। दुकानदारों और जिम जाने वालों ने पहले भी शिकायत की थी, जब आम व्यक्ति कोई शिकायत करता है तो आखिरकार ध्यान नहीं दिया जात है,लेकिन सुधार नहीं हुआ। अब सवाल उठ रहा है, शहर में ऐसे और भी कई commercial complex परिसर और हाउसिंग सोसायटी है जहां पर आए दिन इस तरीके की घटना होती है मगर सामने नहीं आती, SDRF, नगर निगम और फायर सेफ्टी विभाग कोई जिम्मेदारी लेकर संज्ञान क्यों नहीं लेत आखिर इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *