21 जुलाई 2026 रायपुर
राजधानी रायपुर में भी NEET पेपर लीक मामले को लेकर ओर परीक्षा घोटालों के विरोध में मंगलवार को राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर छात्रों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में Gen Z समूह के साथ NSUI कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के अधिकारों का सम्मान करने की भी अपील की।प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे अभियान और CJP की विभिन्न मांगों का भी समर्थन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर देशभर के युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए।इससे पहले सोमवार रात से ही कई छात्र और युवा डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर धरने पर बैठे रहे। NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, जिला महासचिव गावेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता पूरी रात मौके पर डटे रहे और भूख हड़ताल जारी रखी।
NSUI नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बचाने के लिए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और सरकार ठोस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”













Leave a Reply