रायपुर: प्रिंस ढाबा के पीछे विवादित जमीन पर कार्रवाई, विरोध के बीच कोर्ट के स्टे से लौटी प्रशासनिक टीम।

10 जुलाई 2026 रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुराने विधानसभा रोड स्थित प्रिंस ढाबा के पीछे स्थित विवादित जमीन पर शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।जैसे ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, ढाबा संचालकों और संबंधित लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। कुछ समय तक मौके पर तनाव का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।इसी बीच संबंधित पक्ष ने न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) मिलने की जानकारी प्रशासन को दी। दस्तावेजों की जांच और पुष्टि के बाद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई तत्काल रोक दी और मौके से वापस लौट गई।फिलहाल विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *