रिलायंस न्यू एनर्जी कंपनी के चेयरमैन अनंत अंबानी आज छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां बागेश्वर महाराज (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने मुद्गर, बलजीवी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

रिलायंस न्यू एनर्जी कंपनी के चेयरमैन अनंत अंबानी आज छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां बागेश्वर महाराज (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने मुद्गर, बलजीवी रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। बागेश्वर महाराज ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दिव्य दर्शन कराए और धाम की महिमा से अवगत कराया। दर्शन के बाद दोनों ने देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ बालाजी की आरती की। इसके बाद वे यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।

AnantAmbani #BageshwarDham #RelianceNewEnergy #BageshwarMaharaj #Chhatarpur #MadhyaPradesh #BreakingNews #mpnewsindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *