सारंगढ़ के पत्रकार साथी भाई पोसराम साहू के साथ मारपीट का दोषी प्रवीण कुमार पटेल निलंबित किया गया.,रायपुर प्रेस क्लब की ओर से भी इस संबंध में कृषिमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया था. प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कलेक्टर से चर्चा भी की थी.
कुछ दिन पूर्व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में वकील और पत्रकार से मारपीट हुई है। अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील को भी धकेल दिया। घटना का CCTV सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।इस दौरान दफ्तर में मौजूद सीनियर अधिकारी और अन्य स्टाफ मूकदर्शक बने रहे। आरोप है दफ्तर पहुंचे पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं देने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। इसी बात से प्रवीण पटेल भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की थी।













Leave a Reply