वेदांता प्लांट हादसे में FIR पर नवीन जिंदल ओर किरण बेदी, जांच पर उठाए सवाल।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सिंघीतराई, डभरा ब्लॉक में स्थित वेदांता लिमिटेड के थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे ने अब एक सियासी रूप ले लिया है।

14 अप्रैल को हुए धमाके में 23 लोगों की मौत ओर कई श्रमिकों की चीखें अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि इस मामले में दर्ज FIR को लेकर देश के नामी उद्योगपति और हस्तियां आमने-सामने आ गई हैं। अग्रवाल का नाम FIR में आने पर भड़के नवीन जिंदल दर असल, पुलिसिया कार्रवाई में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम शामिल किए जाने पर जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे जवाबदेही के दोहरे मापदंड करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी) की कंपनियों में होने वाले हादसों में क्या कभी शीर्ष अधिकारियों पर ऐसी सीधी गाज गिरती है? नवीन जिंदल ने CII, ASSOCHAM और FICCI जैसे बड़े संगठनों को चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *