11 अगस्त 2026
रायपुर। श्री विद्या अघोर पीठ द्वारा भगवान बाबा बैद्यनाथ की कृपा एवं जगदंबा की अनुकंपा से 13 माह तक निरंतर आयोजित होने वाले श्री शिव प्रदोष महाभिषेक का शुभारंभ ,सोमवार 10 अगस्त को बैद्यनाथ धाम, मोतीबाग में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।महाभिषेक के प्रथम आयोजन में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान भक्तों ने भगवान बाबा बैद्यनाथ का सहस्रधारा अभिषेक कर विधिवत पूजन-अर्चन एवं शिव आराधना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा परिसर शिव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।श्री विद्या अघोर पीठ के अनुसार, यह विशेष अनुष्ठान आगामी 13 माह तक प्रत्येक प्रदोष तिथि पर निरंतर आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना, अभिषेक और पूजन के माध्यम से आध्यात्मिक साधना से जोड़ना है।महाभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन करने के इच्छुक श्रद्धालु पूर्व में संपर्क कर अपना संकल्प एवं सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।स्थान: बैद्यनाथ धाम, मोतीबाग,
रायपुर संपर्क:कमल साहू — 8827983963डॉ. संजय तेलंग — 93013 23218रितेश चंद्रवंशी — 99261 00200
















Leave a Reply