15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा।

रायपुर 15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहास्वतंत्रता दिवस से पहले अच्छे आचरण और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत रायपुर सेंट्रल जेल से एक महिला समेत 9 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को रिहा किया गया। राज्य शासन के आदेश और जेल नियमों के अनुसार अच्छे व्यवहार के आधार पर इन बंदियों को सजा में छूट का लाभ मिला।जेल से बाहर निकलते समय कई बंदियों के हाथों में भगवद्गीता थी। लंबे समय बाद जेल की चारदीवारी से बाहर निकलते हुए उनके चेहरे पर भावुकता साफ नजर आई। कई बंदियों की आंखें नम थीं और वे नई जिंदगी की शुरुआत की उम्मीद के साथ बाहर निकले।जेल प्रशासन के अनुसार बंदियों के जेल में काम, अनुशासन, आचरण और अधिकारियों की सकारात्मक रिपोर्ट को सजा में छूट देने के दौरान आधार बनाया गया। निर्धारित प्रक्रिया और शासन के निर्देशों के तहत पात्र बंदियों को रिहाई दी गई।बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों से 100 से अधिक सजायाफ्ता बंदियों को अच्छे आचरण के आधार पर रिहा किया जाना है। यह प्रक्रिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है।रिहा होने वाले बंदियों के लिए यह पल भावुक होने के साथ-साथ नई शुरुआत का संदेश भी लेकर आया। जेल से बाहर निकलते समय उनके हाथों में गीता और आंखों में नई जिंदगी के सपने नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *