मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में आज स्थानीय प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की औपचारिक अनुमति मिलने के पश्चात एक भव्य महापूजा का आयोजन किया जा रहा है।

धार, 17 मई 2026:मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में आज स्थानीय प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की औपचारिक अनुमति मिलने के पश्चात एक भव्य महापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर परिसर में माँ वाग्देवी का एक प्रतीकात्मक कटआउट पूर्ण विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया है।सूर्योदय की प्रथम किरण के साथ ही गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस महापूजा का शुभारंभ हुआ, जो सूर्यास्त तक अनवरत जारी रहेगी। श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का मानना है कि यह आयोजन भोजशाला मंदिर के प्राचीन और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *