बेमेतरा में इतिहास रचेगा! 31 मई को सामूहिक विवाह में दूल्हा बनेंगे विधायक दीपेश साहू, सीएम विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथिबेमेतरा सादगी और सामाजिक समरसता का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा 31 मई को।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा में होने वाले जिला स्तरीय सामूहिक विवाह में कुल 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। सबसे बड़ी खबर ये कि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू खुद भी दूल्हा बनेंगे*। उनकी शादी तरुणा साहू के साथ तय हुई है। माना जा रहा है कि ये छत्तीसगढ़ में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस योजना के तहत विवाह का पहला मामला होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।बारात दोपहर 12 बजे पुराना रेस्ट हाउस से बेसिक मैदान तक निकलेगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं!!
















Leave a Reply