इंदौर में 19-20 नवंबर को होगा सिखवाल समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, पंजीयन शुरू ।

इंदौर में 19-20 नवंबर को होगा सिखवाल समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, पंजीयन शुरूइंदौर।

श्री पाँचपट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज पारमार्थिक एवं शैक्षणिक ट्रस्ट एवं प्रबंध कार्यकारिणी, इंदौर के तत्वावधान में तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह महायज्ञ का भव्य आयोजन आगामी 19 एवं 20 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन दलाल बाग, वीआईपी रोड, फायर ब्रिगेड के सामने, इंदौर (म.प्र.) में संपन्न होगा। सम्मेलन के लिए इच्छुक परिवारों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है।आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के इस महाआयोजन में योग्य वर-वधुओं का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। साथ ही सनातन परंपरा के अनुसार पवित्र तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परिवारों के शामिल होने की संभावना है।सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ गणेश वंदना एवं महाआरती के साथ हुआ। इस दौरान आयोजन की स्मारिका एवं आमंत्रण पत्रिका का विमोचन कर भगवान को अर्पित किया गया तथा समाजजनों में वितरण किया गया। बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, तुलसी विवाह, सांस्कृतिक आयोजन एवं समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी परिवारों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क:📞 9039731071📞 8989761106📞 9993797615📞 9826015126

🌐 मीडिया श्रृंग ऋषि टाइम्स वेब पोर्टलwww.JanBharatSamvad.com

लखन शर्मा सिखवाल व्यास 982713233

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *