बिल्डरों के खिलाफ फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंशियल सोसायटी की, हुंकार।

रायपुर/ 28 जून 2026

राजधानी रायपुर में बिल्डरों के खिलाफ फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंशियल सोसायटी की, हुंकार ।छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार रायपुर शहर में विभिन्न आवासीय सोसायटियों के सभी प्रतिनिधि अपनी मूलभूत सुविधाओं और अपने हक की लड़ाई के लिए एक मंच पर हुए हैं बिल्डरों द्वारा शहरों में बड़ी-बड़ी कॉलोनी बनाते ओर आम लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखा करके उनमें संपूर्ण सुविधाओं की बात करके मकान ,प्लाट फ्लैट बेचते देते हैं लेकिन उनमें मूलभूत सुविधाओ के लिए हमेशा जूझना पड़ता है, साफ सफाई ,पानी मेंटेनेंस, क्लब की सुविधाओं, गार्डन, बिजली, सहित कई सुविधाएं , कॉलोनी में लोगों के द्वारा मकान फ्लैट प्लाट लेने के बाद पूरी कालोनी बस जाने के बाद, लोग खुद सोसाइटी बनाते मेंटेनेंस करते हैं फिर भी उसे कॉलोनी पर पूरा हक बिल्डरों का रहता है कई जगह अतिक्रमण हो जाता है, आजीवन कालोनियों पर बिल्डरों की दादागिरी रहती है इस सभी से निजात पाने के लिए सभी सोसाइटी के लोग एक एकजुट हुए आज फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंशियल सोसायटी का निर्माण किया, ताकि बिल्डरों के खिलाफ कानून लड़ाई लड़ सके,RERA (Real Estate Regulatory Authority ) रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) में भी सख्त कार्रवाई कर सके, इस बैठक में सभी कॉलोनी के प्रतिनिधियों की बातें सुनी समस्या सुनी सभी ने अपने विचार रखे एक मंच पर, रायपुर शहर की विभिन्न कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने रियल एस्टेट परियोजनाओं, नागरिक सुविधाओं, रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं के हस्तांतरण तथा संस्थागत सुधारों से जुड़े विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही आवासीय समितियों को सशक्त बनाने, “आवास मितान” डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, मीडिया के साथ बातचीत करने और समस्याओं को मीडिया में स्थान मिले इस लिय एक सलाहकार समिति गठित करने क्योंकि इन आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले लोग वोटर भी होते है, चुनाव के वक्त नेतागण जनता का वोट लेने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर जाते हैं, वाद करते है लेकिन हकीकत में वक्त पढ़ने पर नियम कानून बता देते हैं यह प्राइवेट,कॉलोनी है, प्राइवेट बिल्डिंग की कॉलोनी है , हम इसमें कुछ नहीं कर सकते, यहां तक की नगर निगम की नल जल सुविधा भी उन्हें नहीं मिलती है, बिल्डरों के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाते हैं क्योंकि शासन प्रशासन में भी इन बिल्डरों की धाक रहती है कई लोग इन लोगों से जुड़े रहते हैं , इस बैठक में आज रायपुर शहर की, कई आवासीय कॉलोनी,पार्थिव पैसिफिक, कुबेर सोसायटी, सिटी ऑफ ड्रीम्स, आनंदम वर्ल्ड सिटी, पाम बेलाजियो, साई वाटिका, अविनाश सनसिटी, मारुति लाइफस्टाइल, अविनाश सिग्नेचर होम्स, रालास एन्क्लेव, क्रेस्ट ग्रीन्स, सिंगापुर सिटी, सैफायर ग्रीन्स, लास विस्टास, जैनम हाइट्स, पार्थिवी प्रोविंस, बरसाना एन्क्लेव, गैलेक्सी आईलैंड, सृष्टि पैलाजो एवं क्रॉसविंड्स, अशोक रतन,सहित विभिन्न आवासीय परियोजनाओं के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *