राजस्थान भीलवाड़ा जिले के सिखवाल ब्राह्मण समाज के नारायण खेड़ा, में 12 जून 2026।अधिक मास के पावन अवसर पर नारायण खेड़ा ग्राम में भगवान का सामूहिक अभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासियों सहित सिखवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अभिषेक कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं ग्रामवासियों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों के बीच बाडिया श्याम धाम पर सिखवाल समाज के स्थान पर एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में यह सहमति बनी कि शीघ्र ही बाडिया श्याम सुखवाल समाज कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी तथा समाजबंधुओं की एक विस्तृत बैठक आयोजित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन समाज के लिए ऐतिहासिक, भव्य एवं दिव्य आयोजन सिद्ध होगा, जिसमें सिखवाल समाज के अनेक युवक-युवतियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे।इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें कालूराम जी व्यास (नारायण खेड़ा), डालूराम जी उपाध्याय (आशाओली), वरिष्ठ इंजीनियर मोडीराम जी व्यास (नारायण खेड़ा, वर्तमान निवास भीलवाड़ा), राधेश्याम जी व्यास (मास्टर साहब), ओमप्रकाश जी व्यास, माधूलाल जी व्यास (वर्तमान निवास भीलवाड़ा), भंवरलाल जी व्यास सहित समाज के अनेक सम्मानित बंधु शामिल थे।उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने अधिक मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की तथा इसे ग्राम की एकता, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।गौरतलब है कि यह अभिषेक कार्यक्रम समस्त नारायण खेड़ा ग्रामवासियों के सहयोग एवं सहभागिता से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नारायण खेड़ा जब किसी कार्य का संकल्प लेता है, तो उसे पूर्ण समर्पण और एकजुटता के साथ सफल बनाकर ही दम लेता है।
नारायण खेड़ा में अधिक मास के अवसर पर सामूहिक अभिषेक कार्यक्रम संपन्न।













Leave a Reply