2 अगस्त 26 सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को एक युवक कथित तौर पर अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर एयरटेल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाइश दी, जिसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीण युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
















Leave a Reply