अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर है

अधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को वायुसेना की सेवा से पृथक हुए, 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे, फिर रिहा हुए (Group Captain Abhinandan Varthaman)पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे। अभिनंदन ने भारतीय वायु सेना छोड़कर एक प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन कर लिया है। इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अभिनंदन अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। यहां वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह उनके करियर की नई पारी है। बता दें कि अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 गिराने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस दौरान उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके यानी PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *