अंतरराष्ट्रीय खेलों में रायपुर की स्वाति सोनी ने लहराया परचम, दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते*

12 नवंबर 2026/*रायपुर।** थाईलैंड के पटाया में आयोजित एसबीएसईएफ इंटरनेशनल ओपन गेम्स में रायपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्वाति सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने योगा और गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा लंबी कूद में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर रायपुर लौटी स्वाति सोनी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।स्वाति सोनी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि वे इसी तरह निरंतर आगे बढ़ती रहेंगी और खेल जगत में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी। जनभारतसंवाद