बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के सिलसिले में आज रायपुर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रचार अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर हैं। उनके आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। वे फिल्म का अवलोकन करेंगे और आयोजन में भाग लेंगे। कंगना रनौत के आगमन को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क है।शाम चार बजे फिल्म का आयोजनजानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पीवीआर सिनेमा में शाम चार बजे फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और Meet & Greet कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान कंगना रनौत दर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी। कार्यक्रम में फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज तापड़िया भी उपस्थित रहेंगे,















Leave a Reply