बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए रायपुर कचना के शिवभक्तों का सम्मान,

बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए शिवभक्तों का सम्मान, शुभकामनाओं के साथ दी गई विदाई

राजधानी रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 कचना गांव के बाबा भोले नाथ के भक्त तो को बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालु शिवभक्तों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद गोपेश साहू ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।कार्यक्रम में शिवभक्तों का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। पार्षद गोपेश साहू ने कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सफल और सुखद होने की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के पावन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो तथा वे स्वस्थ, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूरी कर सकुशल अपने घर लौटें। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *