14अगस्त 2026/रायपुर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान किया है। वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के पदक की घोषणा की गई है। इस बार सबसे अधिक वीरता पदक छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों के हिस्से में आए हैं।छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया गया है।विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक आईपीएस एम.एल. कोटवानी को प्रदान किया गया है।वीरता पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों में आईपीएस पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुड़िया के नाम शामिल हैं।वहीं, ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह सहित 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी संख्या में मिले वीरता और सेवा पदक को प्रदेश के पुलिस बल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।













Leave a Reply