छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के सौरभ सिंह परिहार होंगे सम्मानित..

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया जाएगा।समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित करेंगे।यह सम्मान संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए दिया जा रहा है।इस उपलब्धि पर पत्रकार जगत और शुभचिंतकों ने सौरभ सिंह परिहार को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *