चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा एवं श्रृंग ऋषि जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, समाज विकास पर हुई चर्चा।

चित्तौड़गढ़। सुखवाल ब्राह्मण समाज पश्चिमी क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा एवं श्रृंग ऋषि जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के साथ भव्य रूप से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समाज की उन्नति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्रतापनगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। यह आयोजन देवी सिंह जी एवं शशिरंजन जी तिवाड़ी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद पुरोहित (मजिस्ट्रेट), चित्तौड़गढ़ रहे। इस दौरान अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने साफा पहनाकर, पुष्पमाला अर्पित कर तथा श्रृंग ऋषि की तस्वीर भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी बालूराम जी, जगदीश जी, ख्यालीलाल जी, घनश्याम जी, कैलाश जी, नंदराम जी, वृद्धिशंकर जी, एडवोकेट राजेंद्र जी, रतन जी, कन्हैयालाल जी (व्याख्याता), पीयूष जी, रामचंद्र जी, मुकेश जी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।स्वागत समारोह के दौरान अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं को श्रृंग ऋषि की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।महाप्रसादी के पश्चात आयोजित सामाजिक बैठक में समाज के विकास, श्रृंग ऋषि मंदिर एवं समाज भवन के निर्माण के लिए नगर परिषद चित्तौड़गढ़ से भूमि आवंटन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

भरत कुमार त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *