छत्तीसगढ़ के रायपुर में माना (तूता) धरना स्थल पर डी.एड. (D.Ed) अभ्यर्थियों के बीच उनको समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के बीच मुलाकात हुई उनकी समस्याओं को सुना कहा कि आप 5 10 सदस्यों की टीम बनाए चाहे तो आप मेरा नाम भी जोड़ दे सरकार से बात चित के लिए टाइम ले चर्चा करे, ओर में स्वयं अभी आने वाले समय में संसद का जो सत्र चलेगा उसमें आपके विषय को में संसद में उठाऊंगा आप काफी समय से आंदोलन कर रहे है गर्मी सर्दी बारिश में घर द्वारा छोड़े कर कठिन परिस्थितियों में यहां बैठे हुए है कई लोग इस दौरान बीमार भी हो चुके है, आपको बता दे कि यह रायपुर में डी.एड. (D.Ed.) अभ्यर्थियों का आंदोलन 24 दिसंबर 2025 से लगातार जारी है। यह आंदोलन शुरू में रायपुर में हुआ और बाद में नवा रायपुर के तूता धरना स्थल (माना के पास) पर स्थानांतरित हो गया।इनकी मुख्य माँगें निम्नलिखित हैं:2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति: 2023 की सहायक शिक्षक भर्ती में रिक्त पड़े 2,300 पदों पर पात्र डी.एड. अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति देने की माँग।न्यायालय के आदेश का पालन: अभ्यर्थियों का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से उनके पक्ष में आदेश आने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।चयन सूची में पारदर्शिता: समान योग्यता वाले कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने, जबकि अन्य को वंचित रखने को लेकर वे प्रक्रिया में पारदर्शिता और लिखित आश्वासन की माँग कर रहे हैं।


















Leave a Reply