90नवंबर 2026/गरियाबंद। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। गरियाबंद जिले के राजिम टीला एनीकट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में पूरे परिवार के उजड़ जाने से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर से अपने गांव लौट रहा साहू परिवार हादसे का शिकार हो गया। राजिम टीला एनीकट के पास अनियंत्रित होकर कार महानदी में जा गिरी। हादसा घर से महज तीन किलोमीटर पहले हुआ, लेकिन परिवार अपने घर तक नहीं पहुंच सका।
इस दर्दनाक हादसे में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी, 21 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। दीपावली के त्योहार के बीच एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में गहरा दुख और शोक व्याप्त है।
एक हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी छीन ली, दीपावली की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल गईं।












