इंदौर के कार्तिक जोशी आज इंदौर से निकल पड़े हैं अपने एक नए मिशन पर एक दौड़ मां भारती के नाम,कारगिल से कन्याकुमारी 4200 किलोमीटर,28 अप्रैल 2026 शुभारंभ —कारगिल वॉर मेमोरियल

इंदौर के कार्तिक जोशी आज इंदौर से निकल पड़े हैं अपने एक नए मिशन पर एक दौड़ मांभारती के नाम।

कारगिल से कन्याकुमारी 4200 किलोमीटर

अपनी फेसबुक वॉलपेपर लिखा है…………..

चुपचाप निकल पड़ा हूँ एक इबादत पर,
उम्मीद है आपकी दुआएं साथ चलेंगी ” ……..कार्तिक की इस दौड़मे हम सभी का प्यार आशीर्वाद और दुआ साथ है

65 दिन घर, परिवार, अपने प्रिय शहर से दूर एक ऐसे मिशन पर जहां पल पल मेरी कठोर परीक्षा, इम्तिहान होगा।
और यह बीड़ा मैने आप सभी के भरोसे उठाया है हर पल,हर क्षण, श्वास प्रति साथ आपका स्नेह आशीर्वाद मुझ पर बरसते रहेगा।
मिलेगा ना आपका साथ

कारगिल से कन्याकुमारी 4200 किलोमीटर

ब्रह्ममुहूर्त की उस पवित्र शांति में, जब पूरी दुनिया सो रही है, मैं एक ऐसी साधना पर निकल रहा हूँ जिसके लिए शायद शब्दों की ज़रूरत नहीं, बस रूह के एहसास की ज़रूरत है।

आज अपने घर की चौखट लांघते समय पीछे मुड़कर नहीं देखा… क्योंकि अगर देख लेता, तो शायद घर की ममता और शहर का मोह मेरे कदम रोक लेता।
50 दिन, 4200 किलोमीटर और कारगिल से कन्याकुमारी तक का यह अकेला रास्ता। मैंने कोई शोर नहीं किया, कोई ढोल-नगाड़े नहीं बजाए; क्योंकि मेरा मानना है कि इबादत और तपस्या हमेशा खामोशी में ही मुकम्मल होती है। मैं अपने आराम, अपने अपनों और अपनी सुख-सुविधाओं को पीछे छोड़ चला हूँ—सिर्फ खुद को आज़माने और इस मिट्टी को नापने।
इन रास्तों पर जब पैर थकेंगे और साँसें फूलेंगी, तब न कोई अपना पास होगा, न कोई सहारा। तब सिर्फ आपकी दुआएं मेरा संबल बनेंगी और आपका स्नेह मेरी शक्ति।
बस अपना आशीर्वाद बनाए रखिएगा… ताकि जब कन्याकुमारी के तट पर सागर को छुऊं, तो उसमें मेरे पसीने की बूंदें नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का प्यार शामिल हो।
चुपचाप निकल पड़ा हूँ एक इबादत पर,
उम्मीद है आपकी दुआएं साथ चलेंगी।

🇮🇳 “एक दौड़ मां भारती के नाम” 🇮🇳कारगिल से कन्याकुमारी — 4200 किलोमीटर 🏃😱📅 शुभारंभ तिथि — ⚡ 28 अप्रैल 2026🏔️ शुभारंभ —कारगिल वॉर मेमोरियल (जहाँ वीरों ने अपना खून बहाया, जहाँ मिट्टी में शौर्य समाया)समापन …स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी(जहाँ तीन सागर मिलते हैं, जहाँ भारत की आत्मा बसती है)🙏 समर्पण…🌺 “यह दौड़ उन वीर शहीदों को समर्पित है…जिन्होंने मां भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया!” 🇮🇳 🙏Kartik Joshi कार्तिक जोशी रनर इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *