“इंदौर फोटो फेयर 2026” आगामी 23 एवं 24 सितंबर 2026 को अभय प्रशाल, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस मेगा आयोजन में देशभर के फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, एल्बम डिज़ाइनर, स्टूडियो संचालक और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि फोटो एवं वीडियो उद्योग का महाकुंभ होगा, जहां नवीनतम कैमरा तकनीक, उपकरण, सेवाओं और उद्योग के नए रुझानों से प्रतिभागियों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग से जुड़े लोगों के बीच नेटवर्किंग बढ़ाना, नई तकनीकों की जानकारी साझा करना तथा व्यवसायिक संभावनाओं का विस्तार करना है।इंदौर फोटोग्राफी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन को IPVA, PPWAI और IPVCA का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों ने फोटो एवं वीडियो उद्योग से जुड़े सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए संदेश दिया है—”इस बार सिर्फ़ आना नहीं… अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है।”आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन उद्योग की एकजुटता, नवाचार और भविष्य की दिशा तय करने का
इंदौर में 23-24 सितंबर को लगेगा फोटो एवं वीडियो उद्योग का महाकुंभ, देशभर के प्रोफेशनल्स होंगे शामिल।














Leave a Reply