कार्तिक जोशी का भव्य स्वागत समारोह — इंदौर के राजवाड़ा पर गूंजा देश के होनहार और प्रतिभाशाली पहचान बने धावक कार्तिक जोशी का नाम।

कारगिल से कन्याकुमारी मिशन की दौड़ में जैसे ही कार्तिक जोशी इंदौर पहुंच इंदौर शहर के लोग भव्य स्वागत के लिए उमड़ पड़े और हो भी क्यों नहीं इंदौर शहर का नाम देश विदेश में रोशन करने वाला कार्तिक 45 डिग्री में अपना पसीना सड़कों पर बा रहा दिन रात, जहां लोग 16 डिग्री में घर पर ठण्डक में बैठकर आराम कर रहे हैं । तो इंदौर के राजवाड़ा पर उसका नाम गूंजा स्वाभाविक है एक असाधारण धावक का नाम कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हमारे होनहार और प्रतिभाशाली धावक कार्तिक जोशी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें “दौड़ के भगवान” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कार्तिक जोशी ने अपनी अद्भुत गति, अथक परिश्रम और अदम्य साहस से न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा किया है। उनके पाँवों में जो तेज़ी है, वह किसी वरदान से कम नहीं — वे सच में इतनी छोटी उम्र में जो कर रहे हैं वो धरती के धावकों में ईश्वर का रूप हैं।”जैसे क्रिकेट की दुनिया में भगवान सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली हैं, वैसे ही हमारे शहर का यह बेटा दौड़ का भगवान है। कार्तिक किस मिट्टी का बना है — यह अद्भुत है, अविश्वसनीय है। वजन भले कम हुआ हो, जोश जरा भी कम नहीं हुआ।”🎖️ अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण: इंदौर के गौरव कार्तिक जोशी”शरीर झुलस गया, पर दौड़ने की आग ठंडी नहीं हुई…”इंदौर के रहने वाले, किसी फिल्मी नायक जैसी कशिश और व्यक्तित्व के धनी युवा धावक कार्तिक जोशी ने अपनी असाधारण और विस्मयकारी क्षमता से न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश को अचंभित और गौरवान्वित कर दिया है। कार्तिक ने मात्र 30 दिनों के भीतर 718 घंटे दौड़कर, 1800 किलोमीटर की अविश्वसनीय दूरी तय की और अपने गृह नगर इंदौर पहुँचे। इस बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण सफर के दौरान उ लगभग 1 लाख 37 हजार से कैलोरी बर्न हो चुकी हैं और सफर अभी बाकी है । जिससे उनका वजन भी 9 किलोग्राम कम हो गया।कार्तिक की यह यात्रा सामान्य नहीं है। उन्होंने माइनस 11 डिग्री की हाड़ कँपा देने वाली ठंड से लेकर 47 डिग्री की उस भीषण गर्मी का सामना किया, जहाँ डामर की सड़कें तक पिघल जाती हैं और लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी कार्तिक प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर दौड़ते रहे। उनका वजन भले ही कम हुआ हो, लेकिन उनका हौसला और जोश आज भी आसमान छू रहा है।🌟 स्वागत समारोह: राजवाड़ा पर उमड़ा जनसैलाबकार्तिक जोशी की इस ऐतिहासिक सफलता पर एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन द्वारा इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूरा राजवाड़ा धावकों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों, साइक्लिस्टों और आम जनता की भारी उपस्थिति से खचाखच भरा हुआ था।🎙️ गणमान्य अतिथियों के गौरवपूर्ण उद्गारइस गरिमामयी अवसर पर देश और प्रदेश की शान, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने कार्तिक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भावुक शब्दों में कहा:”यह बच्चा किस मिट्टी का बना है, इसमें अद्भुत और अकल्पनीय क्षमता है। जैसे क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भगवान का दर्जा प्राप्त है, वैसे ही हमारे इंदौर का यह बेटा कार्तिक ‘दौड़ का भगवान’ है।”समारोह में उपस्थित महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी ने कार्तिक को बधाई देते हुए कहा:”कार्तिक ने अपनी इस अद्वितीय उपलब्धि से वैश्विक पटल पर इंदौर का नाम रौशन किया है। आज सिर्फ इंदौर या मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष कार्तिक के इस अटूट जज्बे और पराक्रम पर गर्व कर रहा है।”🤝 गरिमामयी उपस्थितिइस ऐतिहासिक और सम्मानजनक समारोह में शहर की कई प्रतिष्ठित विभूतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल जगत के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति से कार्तिक का उत्साहवर्धन किया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे: लोकेंद्र सिंह (हिन्द रक्षक गरबा) नीरज याग्निक (मशहूर साइक्लिस्ट, शहरे इंदौर)श्रीमती वर्षा मोहन पांडे (मशहूर समाज सेवी, अलायंस वेकेशन) नितिन अग्रवाल (पाथ इंडिया ली) CA Vinod Runwal (मशहूर रनर) Lokendra Singh Rathore ( हिन्द रक्षक गरबा) DrArun Agrawal शहरे इंदौर Vikas Awasthy (ब्राह्मण गौरव) Satish Sharma ( मशहूर उद्योगपति,समाज सेवी) Rajesh Agrawal (वनदेवी हींग) Suresh Lahoti (हमेशा मेरा भला चाहने वाले ) vishal mudgil Sunil Tiwari ( मुझ जैसे छोटे रनर पर हमेशा स्नेह रखने वाले,मैराथन धावक)Hitesh Carpenter DrSubhash Masih ( मेरे शुभचिंतक) विजय सोहनी , योगेंद्र व्यास Anup Shukla ( ब्राह्मण शक्ति ) Mastan Singh Rajput Rakesh Joshi (अध्यक्ष, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी) ललित जोशी, हीरालाल जोशी, हरलाल पालीवाल, वासुदेव एवं श्री रोहित पालीवाल। कार्तिक जोशी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो प्रकृति की मार और शारीरिक सीमाएं भी घुटने टेक देती हैं। इंदौर के इस ‘दौड़ के भगवान’ को पूरा देश सलाम करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।टीम K2K प्रोजेक्ट कारगिल से कन्याकुमारी 4200 किलोमीटर दौड़ में हम सब कार्तिक के साथ है बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *