मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 वाहनों पर चालानी कार्रवाई,सरगुजा। पर्यटन स्थल मैनपाट में बाइकर्स गैंग द्वारा उत्पात मचाने और यातायात नियमों की अनदेखी की शिकायतों के बाद सरगुजा पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 158 वाहनों पर चालानी कार्रवाईसरगुजा। पर्यटन स्थल मैनपाट में बाइकर्स गैंग द्वारा उत्पात मचाने और यातायात नियमों की अनदेखी की शिकायतों के बाद सरगुजा पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान 158 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मैनपाट में तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।सरगुजा पुलिस ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *