मध्य प्रदेश के इंदौर बांगड़दा क्षेत्र में डंडा दिखाकर दहशत फैलाने आरोपी को करा गिरफ्तार।

मध्य प्रदेश इंदौर के एयरपोर्ट बांगड़दा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

थाना एरोड्रम पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने छोटा बांगड़दा क्षेत्र में कार सवार दम्पत्ति को रोककर डंडे से डराकर जबरन पैसे वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने टक्कर का झूठा आरोप लगाकर दम्पत्ति (साथ में डेढ़ वर्षीय बच्ची) को भयभीत कर पैसे लेकर फरार हो गया था।उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 258/2026 धारा 126(2), 296A, 119(1), 351(3) BNS* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा लूटी गई राशि बरामद कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *