मदकू द्वीप में संत सम्मेलन सम्पन्न, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक हेतु छत्तीसगढ़ सरकार का संतों ने किया अभिनंदनआज पवित्र श्री रामाश्रय मदकू द्वीप में आयोजित संत सम्मेलन में सहभागी होकर कार्यक्रम का संचालन एवं संतों को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।सम्मेलन में उपस्थित पूज्य संतों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लाने की पहल का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं राज्य सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संतों ने इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा धर्मांतरण जैसी चुनौतियों के निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूज्य महंत रामरूप दास जी महाराज का नियुक्ति पत्र प्रदान कर सभी संतों द्वारा उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।सम्मेलन में आगामी दिनों में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने, मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने तथा सनातन समाज के विभिन्न विषयों पर व्यापक जनजागरण हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महंत नरेंद्र दास जी महाराज, महामंत्री, निर्मोही अखाड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य महंत महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी महाराज ने की।सम्मेलन को पूज्य स्वामी परमात्मानंद जी महाराज, महंत त्रिवेणी दास जी महाराज, महंत गोवर्धन शरण दास जी महाराज महंत विवेक गिरी जी महाराज, महंत तारकेश्वर जी महाराज, महंत राधेश्याम दास जी महाराज तथा महंत सीताराम दास जी महाराज सहित अनेक संतों ने संबोधित किया। धर्म जागरण समन्वय की ओर से बहन अंजू गवेल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में धर्म स्वातंत्र्य कानून के व्यापक जनजागरण तथा उसके माध्यम से धर्मांतरण की प्रवृत्तियों के प्रभावी निवारण हेतु संकल्प लिया गया। संतों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता अभियान चलाने और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में श्री ललित माखीजा जी ने सभी संतों, अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।आचार्य राकेश कुमारउपाध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़प्रांत संयोजक, धर्माचार्य संपर्क विभाग विश्व हिन्दू परिषद, छत्तीसगढ़।
मदकू द्वीप में संत सम्मेलन सम्पन्न, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक हेतु छत्तीसगढ़ सरकार का संतों ने किया अभिनंदन।













Leave a Reply