महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: सौरभ चंद्राकर 7 दिन की ईडी रिमांड पर

13 नवंबर 2026/ रायपुर, छत्तीसगढ़। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी सौरभ चंद्राकर को न्यायालय ने 7 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए न्यायालय में 10 दिन की रिमांड का आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर दोनों पक्षों के बीच विस्तृत बहस हुई। बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने 7 दिन की ईडी रिमांड मंजूर कर दी।

अब ईडी सौरभ चंद्राकर से महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी। मामले में आगे की जांच और पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।