मनोकामना हनुमान मंदिर में गूंजे भजनों के सुर, दुकालू यादव के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

रायपुर। राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर में द्वितीय श्रावण सोमवार के अवसर पर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे महारुद्राभिषेक से हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शाम 4:30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया।शाम को मंदिर परिसर में आरती एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट दुकालू यादव की भजन प्रस्तुति रही। दुकालू यादव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना के उद्देश्य से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म और भक्ति के इस आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम का आयोजन मनोकामना हनुमान मंदिर, बीटीआई ग्राउंड समिति द्वारा किया गया।

री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *