नकटी गाँव के छात्रों के शिक्षा को बढ़ावा देने सामने आई एनएसयूआई (NSUI)

13 जुलाई 2026

रायपुर धरसीवा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नकटी में भाजपा शासन के द्वारा लोगों को बेघर किया गया वो भी ऐसे समय में बेघर किया गया जब छात्रों के विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश का समय है जिसके फलस्वरूप वहाँ के छात्रों को विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रवेश के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको अपने संज्ञान में लेते हुए एनएसयूआई धरसीवा विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र खेलवार ने अपने एनएसयूआई के रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप बंजारे के नेतृत्व में अपने एनएसयूआई के साथियों के साथ ग्राम नकटी में जाकर वंहा के लोगों एवं छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और एनएसयूआई टीम ने यह निर्णय लिया कि ग्राम नकटी के समस्त छात्रों को हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे,सभी छात्रों के लिए एनएसयूआई हमेशा उनके साथ कदम से क़दम मिलाकर साथ चलेगा।विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र खेलवार ने बताया की ऐसे विषम परिस्थिति में घरों से बेघर कर दिए जाने से छात्रों के पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है जिसे एनएसयूआई कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन छात्रों के विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए निरंतर उनका मदद करेगी।देवेन्द्र खेलवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आयी है तब से जनता के साथ छलावा करने का कार्य कर रही है इन्हें न शिक्षा से मतलब है न स्वास्थ्य से और ना ही रोजगार से,इसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनाव में अवश्य भुगतना पड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एनएसयूआई के
जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक पदाधिकारियों में जिला ग्रामीण एनएसयूआई उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप बंजारे ,धरसीवा विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र खेलवार,आरंग विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोशले,जिला महासचिव नीलकांत मारकंडे,जिला सचिव ऋतिक बंजारे,आरंग विधानसभा महासचिव अभिषेक गायकवाड़ महासचिव लिशांक टंडन,पिंटू कोशले, मनीष वर्मा, एस. कुमार साहू, आर्यन ढीढ़ी, पंकज टंडन, नीतीश, महासचिव आकाश गहरवार, महासचिव सौरभ बंजारे, वरुण साहू, दीपक वर्मा, गणेश उरांव, किशन उरांव, जयकुमार उरांव, घनश्याम परमार, कृतेश गायकवाड़, देव कुमार, मनीष, पावस जांगड़े, आर्यन जांगड़े, वरुण, डेविड, राजा, जागृत, चंदू, सत्येंद्र, विवेक एवं प्रशांत सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *