पहली ही बारिश में रायपुर जलमग्न, भाजपा सरकार ओर नगर निगम पर विकास उपाध्याय का हमला ,
रायपुर। राजधानी रायपुर में मानसून की पहली तेज़ बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परिवारों का राशन, अनाज, कपड़े, बिस्तर और घरेलू सामान खराब हो गया।पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रविवार को गुड़ियारी, रामनगर, कुशालपुर, पुरानी बस्ती, कोटा, प्रोफेसर कॉलोनी, देवेंद्र नगर, बजरंग नगर, जोरापारा, टिकरापारा, अर्जुन नगर, पारस नगर, मंडी और नहरपारा सहित कई जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली ही बारिश में राजधानी की स्थिति बिगड़ जाना सरकार के विकास दावों की वास्तविकता उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम, सांसद और राज्य सरकार सभी भाजपा के होने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य प्रभावी रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं।विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि पहली बारिश में ही शहर का यह हाल है तो आगे स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने सरकार से जलनिकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने, राहत एवं बचाव कार्य तेज़ करने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवज़ा देने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद सभी भाजपा से होने के बावजूद जलभराव से प्रभावित लोगों का हाल जानने कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि आम नागरिक स्वयं अपने परिवारों के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।


















Leave a Reply