प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौ त, कुंबरगढ़ में पसरा मातम।

11 जुलाई 2025 रायपुर/धरसीवां

राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र के कुंबरगढ़ गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की प्राचीन बावड़ी में डूबने से मौ त हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।जानकारी के अनुसार, कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की ऐतिहासिक बावड़ी के पास गांव के बच्चे रोजाना की तरह खेल रहे थे। इसी दौरान साक्षी साहू (7 वर्ष), पिता योगेश साहू और श्रवण धीवर (4 वर्ष), पिता भूपेंद्र धीवर खेलते-खेलते बावड़ी के गहरे पानी में उतर गए। बताया जा रहा है कि बावड़ी में करीब 25 से 30 फीट पानी भरा हुआ था, जिससे दोनों बच्चे डूब गए।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस हृदयविदारक घटना के बाद कुंबरगढ़ गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी प्राचीन बावड़ियों और जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *