पुष्कर की समाजहित भूमि पर सिखवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की ऐतिहासिक विजय, समाज में हर्ष की लहर।

राजस्थान पुष्कर समाजहित भूमि पर सिखवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की ऐतिहासिक विजय, समाज में हर्ष की लहरपुष्कर/अजमेर। अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा समाज के अभ्युदय एवं विकास के उद्देश्य से पुष्कर में समाजहित हेतु प्राप्त भूमि को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में आज सिखवाल ब्राह्मण समाज को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। माननीय न्यायालय ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया कि उक्त भूमि सिखवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की है तथा इस पर ट्रस्ट का वैधानिक मालिकाना हक सुरक्षित है। इस ऐतिहासिक विजय से समाज में दीपावली जैसा उत्साह एवं हर्ष का वातावरण बना हुआ है।ज्ञात हो कि समाज विकास के उद्देश्य से सर्वसम्मति से ली गई इस भूमि व्यवस्था पर विगत दिनों एक गौशाला संस्था द्वारा न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था। इस प्रकरण में समाज ट्रस्ट की ओर से प्रारंभिक स्तर पर विद्वान अधिवक्ता अशोक जी माथूर धाराशास्त्री ने अजमेर में प्रभावी पैरवी करते हुए समाज का पक्ष मजबूती से रखा। ट्रस्ट के अध्यक्ष संपत लाल जी कंदोई एवं ट्रस्ट के महामंत्री श शिवराज शर्मा निरंतर सक्रिय रहकर आवश्यक कार्यवाही की गई।प्रारंभिक न्यायालय द्वारा समाज ट्रस्ट के पक्ष में निर्णय देते हुए भूमि पर किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं माना गया। इसके पश्चात गौशाला पक्ष द्वारा इस निर्णय को जयपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट में समाज ट्रस्ट की ओर से जयपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिखवाल ने समाज के लिए निशुल्क कैस लडा अत्यंत प्रभावशाली एवं तथ्यपूर्ण पैरवी की। उनके अथक प्रयासों एवं मजबूत कानूनी पक्ष के परिणामस्वरूप माननीय हाईकोर्ट ने भी सिखवाल ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के पक्ष में अपना निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट किया कि उक्त भूमि समाज ट्रस्ट की संपत्ति है।इस निर्णय के बाद संपूर्ण सिखवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाजबंधु इसे समाज की एकता, धैर्य एवं सामूहिक प्रयासों की बड़ी जीत मान रहे हैं। समाजजनों द्वारा ट्रस्ट पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष संपत लाल जी कंदोई व महामंत्री शिवराज शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही ट्रस्ट की बैठक आयोजित कर सभी ट्रस्टियों एवं समाजजनों की सहमति से इस भूमि पर समाजहित के निर्माण कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विजय पूरे सिखवाल समाज की है तथा समाज में एकता और विकास के लिए ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत रहेगा।समाज के विद्वान अधिवक्ता अशोक माथुर धारा शास्त्री, देवेंद्र सिखवाल एवं न्यायालय के प्रति समाजजनों ने विशेष अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है। आने वाले समय में इस भूमि के विकास एवं समाजहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी। वर्तमान में इस ट्रस्ट के करीबन 98 ट्रस्टी हैं जिसका विवरण अगले समय में किया जाएगा विशेष जानकारी आप तक पहुंचाई जाएगी उपरोक्त रिपोर्ट हमें संपत लाल जी कंदोई द्वारा प्राप्त हुई है जो इस संस्था के ट्रस्टी भी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *