सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की मंशा से कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम-सीएम का पुतला दहन।













Leave a Reply