रायगढ़: छात्रा ने प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत।

रायगढ़। जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय के एक प्रोफेसर पर छात्रा ने अश्लील संदेश भेजने और मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि वह करीब डेढ़ वर्ष से इस उत्पीड़न का सामना कर रही थी।पीड़िता ने अपने होने वाले पति के साथ आरोपी प्रोफेसर का सामना किया और पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर लगातार अनुचित संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा था, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। अब उसने न्याय की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है।यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल शिक्षक की गरिमा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *