रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले पहुंचे डीएड अभ्यर्थी, 2300 नियुक्तियों की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ।

रायगढ़, 7 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में 2300 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत डीएड संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को 200 से अधिक प्रभावित अभ्यर्थी रायगढ़ स्थित वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यालय/बंगले पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 195 दिनों से नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के स्तर पर उनकी नियुक्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है।डीएड संघर्ष समिति ने सरकार से जल्द से जल्द 2300 डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्षों से नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है और यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में डीएड अभ्यर्थी मौजूद रहे और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *