रायपुर की जनता को एक और तोहफा नगर निगम के यूजर चार्ज में वृद्धि महापौर की चुप्पी जनता परेशान।

*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा मासिक यूजर चार्ज जो संपत्तिकर के साथ जो लिया जाता है उसमें वृद्धि की गई है जो कि रायपुर महापौर का यह निर्णय न्याय संगत नहीं है है एक ओर रायपुर राजधानी में लगातार चारों ओर गंदगी पसरी हुई है साफ सफाई व्यवस्था ढप्प पड़ी हुई है नालियां बज बजा रही हैगंदगी से रायपुर राजधानी का बुरा हाल है लोगों के घर का कचरा उठ नहीं पा रहा है साफ सफाई के मामले में रायपुर राजधानी का हाल बेहाल हुआ है और रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा कचरे के नाम से जो शुल्क यूजर चार्ज के नाम से लिया जाता है उसमें वृद्धि किया जाना रायपुर राजधानी वासियों के साथ अन्याय है साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है और लगातार यूजर चार्ज बढ़ाया जा रहा है यह रायपुर राजधानी की जनता के साथ न्याय संगत व्यवहार नहीं है आम जनता वैसे ही महंगाई की मार झेल रही है और यूजर चार्ज में वृद्धि कर देना यह अच्छी बात नहीं है ₹10 से लेकर ₹30 तक आवासीय और व्यावसायिक स्थलों का यूजर चार्ज बढ़ा दिया गया इस ने भरी विसंगति है *रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने बताया कि जब रायपुर नगर पालिक निगम में हमारी परिषद थी तब हमने यूजर चार्ज को बढ़ने नहीं दिया था पर आज जब रायपुर के पूरे 70 वार्डों में स्वच्छता के नाम पर केवल दीवारों में पेंटिंग दिखाई पड़ रही है जिस में लाखों रुपए नगर निगम का बर्बाद किया जा रहा है रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर ओर उनकी परिषद को इस निर्णय पर पुनः विचार करना चाहिए धरातल में सफाई की स्थिति अच्छी नहीं है रायपुर नगर निगम को पहले रायपुर राजधानी को सुंदर बनाना होगा स्वच्छ राजधानी बनाना होगा अभी वर्तमान समय में महंगाई की मार आम जनता को लगातार पड़ रही हैअगर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा यूजर चार्ज बढ़ाया जाता है तो वह राजधानी वासियों के साथ छलावा होगा कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *