रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने थामा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सोमवार को राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

10 अगस्त 2026 रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने थामा तिरंगा रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सोमवार को राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया। यात्रा में हजारों नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, पूर्व सैनिकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है, जो 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह और जननायक गुण्डाधुर सहित छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया।यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों ने करीब एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ सहभागिता की। मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के जयघोष से रायपुर गूंज उठा।उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *