रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एफआईआर, सरकारी सील तोड़ने और संपत्ति पर कब्जे का आरोप,आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज, पांच से अधिक धाराओं में कार्रवाई।

10 नवंबर 2026/*रायपुर।** राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। होटल की संपत्ति पर कथित रूप से कब्जा करने और नगर निगम की सरकारी सील तोड़ने के आरोप में तेलीबांधा थाना पुलिस ने पांच से अधिक धाराओं में अपराध दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में होटल की संपत्ति पर कब्जा करने और नगर निगम द्वारा लगाई गई सरकारी सील को तोड़ने का आरोप लगाया गया है।गौरतलब है कि दीपक टंडन को तीन दिन पहले बिलासपुर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। अब रायपुर में उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर नजर बनी हुई है।