रायपुर में लिव-इन पार्टनर ने बीएड छात्रा की गला दबाकर की ह त्या ,आरोपी को मेकाहारा में लाश छोड़कर फरार होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रायपुर/ 6 अगस्त 26
राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रह रही एक बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर ह त्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में मेकाहारा यानी अंबेडकर अस्पताल ले गया और वहां से फरार हो गया।
मृतका की पहचान भारती नेताम के रूप में हुई है। आरोपी का नाम सावंत बघेल बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
मुजगहन पुलिस के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर निवासी भारती नेताम रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड कर रही थी। वह पिछले 6-7 महीनों से कोंडागांव निवासी सावंत बघेल, जो डी.एल.एड. का छात्र है, के साथ बोरियाकला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
मृत का की शिक्षिका बहन ने बताया कि सावंत लगातार भारती के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। 4 अगस्त की रात भारती ने फोन कर बहन को बताया था कि सावंत ने उसके साथ मार पीट की है और वह वापस गांव कोकपुर आना चाहती है। बहन ने उसे किराए और खर्च के लिए 3,000 रुपये ऑनलाइन भेजे भी थे, लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।
गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान
5 अगस्त को जब परिजन मेकाहारा पहुंचे तो भारती का शव स्टेचर पर पड़ा मिला। उसकी बाईं आंख के पास, कनपटी पर चोट और खरोंच के निशान थे। गर्दन के पीछे और ठोड़ी पर खून जमने के काले धब्बे भी दिखाई दे रहे थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने ह त्या का मामला दर्ज किया। मेकाहारा में शव छोड़कर भागे आरोपी सावंत बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुजगहन थाने के निरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *