रायपुर रेलवे आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की परेशानी, काउंटर से लेकर स्वचालित मशीनों तक व्यवस्था ठपटिकट के लिए भटकते रहे यात्री, कहीं कर्मचारी नहीं तो कहीं सर्वर डाउन, पेपर खत्म और टच स्क्रीन खराब; रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल।

9 नवंबर 2026 /राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण कार्यालय में टिकट बनवाने पहुंचे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरक्षण काउंटरों पर टिकट काटने वाले कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को निराशा झेलनी पड़ी, वहीं स्वचालित टिकट मशीनों पर भी राहत नहीं मिली। मशीनों में कहीं सर्वर डाउन, कहीं पेपर खत्म तो कहीं टच स्क्रीन खराब होने की स्थिति सामने आई।यात्रियों के अनुसार, जब आरक्षण काउंटरों पर टिकट नहीं बन पा रहे थे, तब उन्होंने स्वचालित मशीनों का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन वहां भी तकनीकी समस्याओं के चलते टिकट प्राप्त करना मुश्किल हो गया। ऐसे में यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ा और समय की बर्बादी के साथ परेशानी भी उठानी पड़ी।रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर टिकट व्यवस्था का इस तरह बाधित होना यात्रियों के लिए चिंता का विषय है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरी यात्रा करने वाले लोगों को ऐसी परिस्थितियों में अधिक परेशानी होती है।यात्रियों की सुविधा पर सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर आरक्षण व्यवस्था का इस तरह प्रभावित होना रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जब काउंटरों पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं हों और स्वचालित मशीनें भी काम न करें, तो यात्रियों के पास टिकट प्राप्त करने का विकल्प आखिर क्या रह जाता है?यात्रियों ने व्यवस्था में सुधार, आरक्षण काउंटरों पर कर्मचारियों की नियमित उपलब्धता और स्वचालित टिकट मशीनों के तत्काल सुधार की आवश्यकता जताई है।भारतीय रेल की यात्री सुविधाएं आखिर कब सुधरेंगी? राजधानी के रेलवे स्टेशन पर टिकट व्यवस्था का यह हाल यात्रियों को राम भरोसे छोड़ने जैसा नजर आया।