शाला प्रवेश उत्सव 2026 : 16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में होगा गरिमामय आयोजन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शाला प्रवेश उत्सव 2026 : 16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में होगा गरिमामय आयोजन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए रायपुर, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए 16 जून से “शाला प्रवेश उत्सव 2026″ के गरिमामय आयोजन के निर्देश जारी किए हैं। विभाग के सचिव कीम्स्लप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश में सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायतों, समग्र शिक्षा मिशन के अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप राज्य सरकार की मंशा है कि बच्चों को स्वच्छ, सुंदर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से शाला प्रवेश उत्सव को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।प्रमुख निर्देशशाला प्रवेश उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए बैनर-पोस्टर, रैली और गांवों एवं शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी।स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।स्कूल खुलने से पहले शाला भवन, परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत 15 जून 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।स्कूलों में आकर्षक एवं प्रिंट-रिच वातावरण तैयार किया जाएगा।आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर पहली कक्षा में तथा प्राथमिक विद्यालयों से पांचवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची लेकर छठवीं कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।शाला त्यागी बच्चों को प्रेरित कर पुनः विद्यालयों की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।जिला एवं विकासखंड स्तर पर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।कक्षा शिक्षक एवं विषय शिक्षक आगामी तीन माह का शैक्षणिक रोडमैप तैयार करेंगे।विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।स्थानीय समुदाय, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। इच्छुक नागरिक बच्चों को स्लेट, पेंसिल, कॉपी, कंपास बॉक्स एवं स्कूल बैग जैसी सामग्री भी प्रदान कर सकेंगे।जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का सतत निरीक्षण कर अकादमिक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।प्रवेश उत्सव के दौरान होंगे विशेष कार्यक्रमजनप्रतिनिधियों, पालकों और गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं सहभागिता।पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं साइकिल का वितरण।बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान।नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन।उत्कृष्ट पालकों को सम्मानित किया जाएगा।सचिव कीम्स्लप्रीत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी अधिकारी छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यक्तिगत रुचि लेकर इन निर्देशों का पालन करेंगे, जिससे शिक्षा सत्र 2026-27 में उत्साहजनक उपलब्धियां और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।जनभारत संवाद न्यूज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *