श्रृंगी ऋषि की तपस्थली लालगंज (वैशाली नगर बिहार) श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की जनता का प्रमुख आस्था केंद्र ।

लालगंज( वैशाली- बिहार )प्रखंड कार्यालय परिसर के पास त्रेता युग के महान श्रृंगी ऋषि की तपस्थली रही है श्री श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र जनता का प्रमुख आस्था केंद्र रहा है l यहां समय-समय पर भक्तों द्वारा अनेक उत्सव मनाया जाते हैं, बुधवार को भव्य भस्म आरती श्रृंगार का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं तथा पुरुषों द्वारा भाग लिया गयाl इस मौके पर गंगा आरती की तर्ज पर की गई आरती का आयोजन उल्लेखनीय रहात्रेता युग में श्रृंगी ऋषि के इस आश्रम पर प्रभु श्री राम तथा लघु भ्राता लक्ष्मण जी भी पधारे थे l ऋषि राज दोनों भाइयों के लिए अत्यधिक सम्मानित थे lअंग्रेजों द्वारा मंदिर के पीछे की तरफ (Indigo) नील की फैक्ट्री स्थापित की गई थी ,जिसका कुआं तथा फैक्ट्री शेड आज भी विद्वान है lमौके की स्थिति को देखते हुए संभवत यह श्रृंगी ऋषि आश्रम का भूखंड भाग हो सकता है lपुराना मंदिर गिर गया था तथा ऋषि राज की मूर्ति भी खंडित हो गई थी स्थानीय जागरूक राजनेताओं तथा भक्तों द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार करवा दिया है ।

शिवराज शर्मा मोटरास राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *