श्रावण के चारों सोमवार मनोकामना हनुमान मंदिर में होंगे महारुद्राभिषेक,भजन संध्या और महाभंडारे का आयोजन

3 अगस्त 2026/रायपुर

श्रावण मास के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर (बी.टी.आई. ग्राउंड) में चारों श्रावण सोमवार को भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए भव्य धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस दौरान महारुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, आरती एवं महाभंडारे का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।पहले श्रावण सोमवार 3 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे महारुद्राभिषेक, शाम 4:30 बजे सुंदरकांड पाठ तथा शाम 6 बजे प्रसिद्ध भजन गायिका दामिनी साहू एवं उनकी टीम द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद आरती और महाभंडारा आयोजित होगा।दूसरे श्रावण सोमवार 10 अगस्त को महारुद्राभिषेक एवं सुंदरकांड पाठ के साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव की भजन प्रस्तुति होगी।तीसरे श्रावण सोमवार 17 अगस्त को सुप्रसिद्ध भजन गायिका भूमिका दीदी (स्वरांजली मानस परिवार, बालोद) अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी।वहीं चौथे एवं अंतिम श्रावण सोमवार 24 अगस्त को सुबह सुंदरकांड पाठ, महारुद्राभिषेक और हवन के बाद दोपहर में महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। शाम को ‘दाई के दुलरवा’ नवरत्न जस झांकी परिवार, पटपर (डोंगरगढ़) द्वारा भजन एवं आकर्षक झांकी की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात आरती एवं खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्रावण मास के इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में सहभागी बनकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *