22 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ी गीत ‘का जादू डारे गोरी रे’ से डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर की संगीत जगत में नई शुरुआत**फेमिना मिस इंडिया ईस्ट डॉ. अनुष्का सोन पहली बार छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर, आचार्य साहू और अनीता मंडल ने दी आवाज
**छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और मातृभाषा के प्रति प्रेम को समर्पित छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो ‘का जादू डारे गोरी रे’ जल्द ही दर्शकों के बीच खास आकर्षण बनने जा रहा है। इस गीत के जरिए फेमिना मिस इंडिया ईस्ट डॉ. अनुष्का सोन और राज चंद्राकर संगीत जगत में अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों कलाकार पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।खास बात यह है कि डॉ. अनुष्का सोन पहले भी अपने मीडिया साक्षात्कारों में छत्तीसगढ़ की धरती से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अब छत्तीसगढ़ी गीत ‘का जादू डारे गोरी रे’ के माध्यम से उनका यह सपना साकार होने जा रहा है। अपनी मातृभाषा के गीत से अभिनय की शुरुआत कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम एवं सम्मान भी जाहिर किया है।इस गीत को लोकप्रिय गायक आचार्य साहू और अनीता मंडल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। दोनों गायक अपने चर्चित गीत ‘मया मया होगे’ के लिए भी पहचाने जाते हैं।म्यूजिक वीडियो का निर्देशन सुमीत बसईवाला ने किया है। गीत की रिकॉर्डिंग और संगीत निर्माण ‘मां तारा रिकॉर्ड्स छत्तीसगढ़ी’ के बैनर तले किया गया है, जबकि इसके निर्माता अनंत कुमार हैं।‘का जादू डारे गोरी रे’ महज एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा, कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की एक पहल भी है। इस गीत के माध्यम से कलाकारों ने अपनी क्षेत्रीय पहचान और छत्तीसगढ़ की माटी के प्रति अपने लगाव को संगीत के जरिए दर्शाने का प्रयास किया है।











