21 नवंबर 2026/रायपुर/नवा रायपुर।** छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामले में जीएसटी विभाग की महिला अधिकारी अंचला गिरी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कांकेर वृत्त में पदस्थ राज्य कर सहायक आयुक्त अंचला गिरी को व्यवसायी से रिश्वत मांगने और रिश्वत स्वीकार करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें कथित रूप से 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।इस मामले में राज्य कर आयुक्त, छत्तीसगढ़ कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 12 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि शासकीय सेवक द्वारा पद के दायित्वों के निर्वहन के दौरान रिश्वत मांगना अथवा स्वीकार करना गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।निलंबन की कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) एवं 9 (1) (ख) के तहत की गई है।निलंबन अवधि के दौरान अंचला गिरी का मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।राज्य कर आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों, शासन के वाणिज्यिक कर विभाग और संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।**एसीबी की कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग में इस मामले को लेकर हलचल है। अब विभागीय कार्रवाई के साथ मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।**













